शाहिद ने शेयर की मीशा की तस्वीर..देखते रह जाएंगे आप..CUTE

शाहिद कपूर ने बेटी मीशा की बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। देखिए उनकी बेहद क्यूट तस्वीर।

By Shweta

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कल अपनी बेटी मीशा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। मीशा मम्मी की गोद में ऐसा लग रहा था काफी इंज्वॉय कर रही थीं। शाहिद कपूर का भी पूरा ध्यान मीशा पर ही था कि वो ठीक है कि नहीं। शाहिद कपूर ने इस बार सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा ताली बजाना सीख रही हैं।

[ये खास रिकॉर्ड तो सिर्फ सलमान खान के नाम है.. फिर शाहरूख, अक्षय!]

मीशा के साथ इस तस्वीर का कैप्शन भी शाहिद कपूर ने यही डाला है कि And she learns how to clap (वो ताली बजाना सीख रही है) । मीशा तो इस तस्वीर में क्यूट लग ही रही हैं वही शाहिद कपूर भी बस अपनी बेटी को प्यार से निहार रहे हैं।

आपको बता दें कि मीशा का जन्म पिछले साल अगस्त में हुआ था और तब से शाहिद कपूर एक डॉटिंग पापा की तरह हमेशा अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं। शाहिद कपूर अपनी बेटी की तस्वीर भी कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।शाहिद कपूर की इस साल फिल्म रंगून आई थी जो जिसे लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।

अब सबकी निगाहें इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक पद्मावती पर है जिसमें शाहिद कपूर का भी अह्म किरदार है। फिलहाल शाहिद पूरी तरह से पद्मावती में व्यस्त हैं। पद्मावती के अलावा उन्होंने कोई और फिल्म साइन नहीं की है लेकिन संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर बात चल रही है और माना जा रहा है कि फिल्म लगभग फाइनल है बस आधिकारिक घोषणा की देर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X