मीशा की एक और तस्वीर..शाहिद कपूर ने की शेयर
शाहिद कपूर ने अपनी बेटी मीशा की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं।
शाहिद कपूर पिछले साल अगस्त में एक क्यूट सी बेटी के पिता बने। इसके बाद हाल में ही उन्होंने अपनी बेटी मीशा की तस्वीर पहली बार शेयर की थी। अब शाहिद कपूर ने मीशा की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा काफी क्यूट लग रही हैं।मीशा की ये तस्वीर वाकई आपका दिन बना देगी।
मीशा इस तस्वीर में लेटे और काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं। मीशा कपूर बॉलीवुड की क्यूटेस्ट स्टार किड में एक हैं। शाहिद कपूर के अलावा कई और भी स्टार्स हैं जो लगातार अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और इस लिस्ट में सबसे उपर अबराम का नाम आता है जो अक्सर अबराम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

शाहिद कपूर और मीरा दोनों ही वैसे जो कोशिश करते हैं कि मीशा ज्यादा मीडिया की नजरों में ना रहे लेकिन कहते हैंं ना अगर आप स्टार हैं तो कुछ चीजें शायद ही मुमकिन हो। कुछ ऐसा ही शाहिद कपूर के साथ है। शाहिद कपूर लगभग 6 महीने तक मीशा कपूर की कोई तस्वीर शेयर नहीं की लेकिन उन्होंने पिछले ही महीने मीशाकी बेहद क्यूट तस्वीर Hello World कैप्शन के साथ की।


Click it and Unblock the Notifications
