शाहिद टाल जाते हैं लेडी लव की बातें, बोला लॉंग डिस्कशन है!
शाहिद कपूर से जब हमने पूछा कि क्या वो अपनी जिंदगी में लेडी लव को मिस करते हैं तो इसपर शाहिद ने कहा कि यार ये बहुत लॉंग डिस्कशन है। फिल्हाल तो मैं अपनी फिल्मों में बिजी हूं। जब प्यार होगा तो बता दूंगा। शादी के बारे में भी अभी नहीं सोचा है। शाहिद कपूर ने ये भी कहा कि जिस तरह से पुराने एक्स कपल एक साथ फिल्मों में आ रहे हैं तो उन्हें भी अपने एक्स के साथ फिल्में करने में कोई एतराज नहीं है। यानी कि करीना के साथ दोबारा स्क्रीन पर रोमांस करने के लिए शाहिद पूरी तरह से रेडी हैं।
शाहिद कपूर जो भी कहें लेकिन सच तो ये है कि शाहिद कपूर के करियर में असल में लेडी लक की कमी है। हो सकता है कि शाहिद की जिंदगी में अगर लेडी लक आ जाए तो एक बार फिर से उनका करियर बुलंदी पर पहुंच जाएगा। शाहिद कपूर के लिए अभी तक करीना लकी साबित हुई हैं लेकिन अब इस लेडी लक का दोबारा उनकी जिंदगी में आना तो नामुमकिन है लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में शाहिद की जिदंगी में इससे भी बड़ा कोई लेडी लक आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications
