..................... Shahid Kapoor says shooting action and dance sequences for ‘R... Rajkumar’ was so tough - Hindi Filmibeat

'आर. राजकुमार' की शूटिंग ने शाहिद की बैंड बजा दी

शाहिद कपूर की पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो.. ने ठीक-ठाक व्यवसाय किया है, लंबे अरसे के बाद शाहिद को पर्दे पर सफलता मिली है, जिसकी सफलता से खुश शाहिद मियां इन दिनों अपनी नई मसाला फिल्म 'आर. राजकुमार' की शूटिंग में व्यस्त है।

फिल्म के गाने के रिलिज के मौके पर शाहिद ने कहा कि फिल्म 'आर. राजकुमार' में एक्शन सीन करते हुए उन्हें काफी जोखिम उठानी पड़ी क्योंकि उन्होंने निर्देशक प्रभु देवा की बात ध्यान से नहीं सुनी थी।

शाहिद ने यह खुलासा किया फिल्म के गाने 'गंदी बात' के लांच पर किया..उन्होंने बोला कि "हमने कई सारे मारधाड़ वाले दृश्य फिल्माए। निर्देशक (प्रभुदेवा) ने तो फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ही मुझसे कहा था कि शाहिद तुम इस फिल्म की शूटिंग के बाद काफी थकने वाले हो, तो लंबी छुट्टी के बारे में सोच लो।""मैंने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब मुझे एहसास हुआ कि असल में इसकी क्या कीमत है। फिल्म में मार-धाड़ वाले दृश्यों और नृत्य क भरमार है और इन्हें फिल्माते हुए मैं पूरा शरीर जख्मी कर चुका हूं।"

मालूम हो कि फिल्म 'आर...राजकुमार' में शाहिद कपूर के साथ पहली बार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगी। फिल्म 'आर...राजकुमार' का ऑफिशियली ट्रेलर लॉंच हो चुका है।फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा है, जबकि फिल्म के निर्माता हैं सुनील लुला और विक्‍की राजानी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X