मैं बेरोजगार हूं, कबीर सिंह के बाद मेरे पास कोई फिल्म नहीं हैं- शाहिद कपूर
सुपरस्टार एक्टर शाहिद कपूर इस समय फिल्म कबीर सिंह को लेकर काफी तैयारी कर रहें हैं और उनको फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा दमदार हैं और वो काफी शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सब के अलावा हाल ही में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया है जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगें।
शाहिद कपूर से जब उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में सवाल किया तो उन्होने बताया कि कबीर सिंह के बाद उनके पास कोई फिल्म नहीं हैं। उन्होने ये भी कहा कि इस फिल्म के बाद वो पूरी तरह बेरोजगार हैं।

उन्होने कहा कि मैं अभी बेरोजगार है और ये काफी खराब बात है मेरे लिए। बता दें कि शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता है जिन्होने कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और लोगों को फिल्में काफी पसंद भी आई हैं।
ऐसे में शाहिद का ये बयान उनके फैंस को काफी ज्यादा चोट पहुंचा सकता है। कबीर सिंह में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं और ये फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। फिलहाल एक नजर डालते हैं शाहिद कपूर की दमदार फिल्मों पर..


Click it and Unblock the Notifications