अनुराग कश्यप की तारीफ करते नहीं थक रहे शाहिद..Hmm..

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आजकल निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की तारीफ करते नहीं थक रहे। शाहिद ने अनुराग की आने वाली फिल्म 'अगली' पर बात करते हुए अनुराग की गिनती देश के बेतहरीन निर्माताओं में की।

shahid kapoor

शाहिद ने मंगलवार को अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'अगली' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, 'वह हमारे देश के बेहतरीन निर्माताओं में से एक हैं और मुझे अनुराग की अधिकतर फिल्में पसंद हैं। आमतौर पर वह अद्भुत फिल्में बनाते हैं।'

शाहिद ने कहा, 'मुझे याद है जब उनकी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' मेरी फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के साथ प्रदर्शित हुई थी, उनकी फिल्म मेरी फिल्म से बेहतर चली थी, क्योंकि वह बेहतर फिल्म थी।' हम्ममम.. तारीफ करना अच्छी बात है शाहिद। लेकिन कहीं इस तारीफ के पीछे आपकी कोई ख्वाहिश तो नहीं छिपी है।

अनुराग कश्यम निर्देशित 'अगली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरेगी। फिल्म में राहुल भाट, रोनित रॉय, तेजस्विनी कोल्हापुरी और सुरवीन चावला नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X