मीरा कपूर की वजह से शाहिद कपूर ने बच्चों को दिखाई थी अपनी ये फिल्म? अब हुआ खुलासा!

शाहिद कपूर ने अपने करियर में इतनी शानदार फिल्में दी हैं कि लोग हर बार उनको देख सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहिद कपूर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं है कि उनके बच्चे उनकी फिल्में देखें।
हालांकि शाहिद कपूर के बच्चों ने उनकी फिल्म जब वी मेट देखी थी और इसके पीछे के कारण का खुलासा शाहिद कपूर ने किया है। शाहिद का कहना था कि मीरा राजपूत चाहती थीं कि उनके बच्चे इस फिल्म को देखें और यहा कारण था कि वो सिनेमा घर पहुंचे थे।
शाहिद ने कहा, "मीरा चाहती थी कि बच्चे जाकर इसे देखें। वह ऐसी थी 'यह एक ऐसी फिल्म है जहां आप लोगों को मारने और यह सब गहन चीजें करने की तरह नहीं हैं। यह एक परिवार की तरह की फिल्म है, इसलिए मैं चाहता हूं कि वे जाकर इसे देखें।'
तो, वास्तव में, मुझे लगता है कि मेरी पहली फिल्म जो उन्होंने देखी। शाहिद कपूर का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान नजर आईं थीं और दोनों को एक साथ काफी पसंद किया गया था।
कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरु हो गया था जो कि काफी समय तक रहा था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे और इस वक्त अपनी अपनी तरह से जिंदगी बिता रहे हैं। कई ऐसे सितारे हैं जो कि नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी फिल्में देखें और इसके पीछे कई कारण होते हैं। फिलहाल शाहिद कपूर कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और देखने वाली बात होगी कि वो अपनी आने वाली फिल्मों में किस तरह से धमाका करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











