शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को है 'Star Kid' और 'Star Wife' शब्द से चिढ़, बताया कारण

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते हैं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री कमाल की है। मीरा राजपूत की भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वो काफी सक्रिय भी रहती हैं। मीरा राजपूत इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में मीरा राजपूत ने ये कहा है कि उन्हें दो शब्द से काफी चिढ़ है।
मीरा राजपूत ने इस इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें 'स्टार किड' और 'स्टार वाइफ' जैसे शब्दों से चिढ़ है और इन शब्दों को वाकई में बैन कर देना चाहिए। एक इंटरव्यू के दौरान मीरा राजपूत ने कहा है- 'लोगों को अब इन शब्दों से आगे बढ़ना होगा। लोगों को बाकी लोगों की असली वैल्यू को समझने की कोशिश करनी चाहिए। लोग याद करने के लिए ऐसा कहते हैं लेकिन एक बच्चे को स्टार किड कहने से नेपोटिज्म जुड़ जाता है।'
मीरा राजपूत ने साथ ही कहा है- 'मुझे कभी भी स्टार वाइफ का कॉन्सेप्ट समझ में नहीं आया। इसका क्या अर्थ होता है। हमें स्टार वाइफ या स्टार किड के कॉन्सेप्ट से बाहर निकलना चाहिए। बार-बार ऐसे शब्द सुनने में नहीं अच्छे लगते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ही क्यों किया जाता है।'

मीरा राजपूत ने उठाया सवाल
मीरा राजपूत ने साथ ही यह सवाल भी उठाया है कि सेलिब्रिटी की पत्नी को तो स्टार वाइफ बोला जाता है लेकिन, किसी एक्ट्रेस के पति को स्टार हसबैंड क्यों नहीं कहा जाता है। सिर्फ सेलिब्रिटी की पत्नी को ही स्टार वाइफ का तमगा क्यों देना है।

हुई थी अरेंज मैरिज
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी जुलाई, 2015 में हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत में करीब 13 सालों का अंतर है और इस कपल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

दो बच्चों के पेरेंट्स
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। शाहिद और मीरा अपनी बेटी मीशा और बेटे जैन को ज्यादातर मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखते हैं। मीरा राजपूत की वहीं अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
मीरा राजपूत के बारे में बता दें कि वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो आए दिन लाइफस्टाइल से जुड़ी कई प्रोडक्ट्स भी इंडोर्स करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











