Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए खुश

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक के बाद एक अपनी नई फिल्मों के अपडेट और पोस्टर शेयर करके फैंस को खुश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहिद ने कृति सेनन के साथ अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। अब शाहिद कपूर ने फिर एक नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक साझा करके फैंस को चौका दिया है।
इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि, शाहिद कपूर लगातार प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'फर्जी' के कुछ दिनों बाद जहां शाहिद और कृति स्टारर फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ।
वहीं अब उनकी आगामी एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' के टीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर पिता की भूमिका में नजर आने वाले शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली 'ब्लडी डैडी' की शूटिंग जहां पहले ही पूरी हो चुकी है, वहीं अब फिल्म के टीजर को लेकर शाहिद ने एक इंटरेस्टिंग अपडेट साझा किया है।
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए इसको टीजर की रिलीज डेट के बारे में भी अपडेट दिया है। शाहिद कपूर लिखते हैं, 'ब्लडी टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।' इस पोस्ट में शाहिद कपूर ने फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।
आपको बता दें, पिछले दिनों खबर आई थी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्टेज पर है। 'ब्लडी डैडी' में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है। फिल्म में लोगों को हथियारों से ज्यादा हैंड टू हैंड फाइट ज्यादा देखने को मिलेगी 'ब्लडी डैडी' को साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications