शाहिद कपूर की 'जर्सी' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज? इस दिन होगा बड़ा धमाका!
सुपरस्टार शाहिद कपूर इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में उनकी फिल्म जर्सी चल रही है जो कि क्रिकेट खिलाड़ी और उसके निजी जीवन पर आधारित है। ना ही ये कोई बायोपिक है और ना ही रियल कहानी। शाहिद कपूर काफी लंबे समय से फिल्म को लेकर मेहनत कर रहे हैं। इस वक्त उनकी इस फिल्म को लेकर खबर है कि इसका ट्रेलर काफी जल्दी रिलीज हो रहा है। खबरों की मानें तो शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज होने वाला है।
हालांकि इस तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स से इस बात की जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की बात करें तो ये एक तेलुगू फिल्म की रीमेक होने वाली है।

ओरिजनल फिल्म को लेकर खबर है कि ये 25 करोड़ की लागत से बनी है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी बड़ी सफलता के बाद लगभग 50 करोड़ का का कलेक्शन किया था। निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने फिल्म के रीमेक की घोषणा की थी।
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। अल्लू अरविंद, सूर्यदेवरा नागा वामसी, अमन गिल और दिल राजू द्वारा निर्मित की गई है।
अब शाहिद कपूर इस फिल्म को किस तरह से निभाते हैं और उनका अंदाज कैसा रहता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। शाहिद कपूर इसके पहले फिल्म कबीर सिंह का हिस्सा बने थे और ये फिल्म भी एक साउथ रीमेक थी।


Click it and Unblock the Notifications