शाहिद कपूर की इश्क विश्क का सीक्वल फाइनल! 2003 मे किया था पहला धमाका
अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क को लेकर इस समय चर्चा है कि जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है। बता दें कि शाहिद कपूर की ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी और शाहिद ने इसी से धमाकेदार डेब्यू किया था। आपको बता दें कि एक खबर के अनुसार अब टिप्स इंडस्ट्री शाहिद कपूर स्टारर 'इश्क विश्क' का दूसरा पार्ट लाने की प्लानिंग कर रही है। इस फिल्म शाहिद कपूर के अलावा अमृता राव, शेहनाज़ ट्रेज़रीवाला इसमें मुख्य भूमिका में थे।
इसके साथ ही इस आने वाले पार्ट में भी कोई नया चेहरा ही लीड रोल में नज़र आने वाला है। फिल्म को लेकर कहानी में काम किया जा रहा है और जैसे ही इसकी स्क्रिप्ट पूरी होती है फिल्म आपके सामने होगी।

हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन जल्द ही इसका इंतजार खत्म हो जाएगा। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर बहुत जल्द फिल्म कबीर सिंह में नजर आने वाले है।
ये फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। शाहिद कपूर इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं और उनके साथ फिल्म कियारा आडवानी लीड रोल में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications