अर्जुन रेड्डी रीमेक: सामने आई शाहिद कपूर की फिल्म की रिलीज डेट, इस दिन से शूटिंग शुरु
शाहिद कपूर इस समय फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू को लेकर चर्चा में चल रहे है और इसके अलावा उनका एक और प्रोजेक्ट की रिलीज डेट सामने आई है। जी हां हम बात कर रहे है शाहिद कपूर की अगली फिल्म की जो अर्जुन रेड्डी की रीमेक होगी। अर्जुन रेड्डी एक साउथ इंडियन फिल्म है जिसको हिंदी में रीमेक बनाया जा रहा है। बता दें कि शाहिद कपूर की ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी और इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 20 से शुरु हो रही है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को निर्देशक संदीप वंगा निर्देशित कर रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे।

फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मुंबई से होगी और काफी तेजी से इसपर काम शुरु हो जाएगी। शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मो से ये एक फिल्म मानी जा रही है और सुनने में आ रहा है कि शाहिद कपूर इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है।
अक्सर सुपरहिट फिल्मों के राइट्स कई करोड़ों मे बेचे जाते है उसी तरह से अश्विन वर्दे और मुरद खेतानी इस फिल्म के राइट्स भी हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर्स को 7 करोड़ मे बेच दिए है।
बता दें कि इस फिल्म की बनने की तैयारियां अभी जोरो पर है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम खत्म हो चुका है। बता दें कि फिल्म की स्क्रिप्ट खुद प्रोड्यूसर ने लिखी है।
शाहिद कपूर का करियर फिल्म पद्मावत के पहसे काफी कमजोर चल रहा थी फिर अचानक से संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर मे काफी जोरदार वापसी की है।
बता दें कि इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उनको दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस समय वो अर्जुन रेड्डी तैयारी में लगे हुए है।


Click it and Unblock the Notifications
