शाहिद कपूर का वेडिंग वीक- शादी के बाद अब रॉयल रिसेप्शन
शाहिद कपूर की खूबसूरत व रॉयल शादी के बाद अब उनके रॉयल रिसेप्शन की भी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 12 जुलाई को मुंबई पांच सितारा होटल पलेडियम में शाहिद कपूर व मीरा राजपूत की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन के कार्ड भी बेहद खूबसूरत व रॉयल हैं।
इन कार्ड्स पर शाहिद कपूर ने लिखवाया है कि नो गिफ्ट्स ओनली ब्लेसिंग्स यानि कि गिफ्ट्स को इस पार्टी में एंट्री ही नहीं है सिर्फ और सिर्फ लोगों की शुभकामनाओं व उनके प्यार को ही एंट्री मिलेगी।
इस कार्ड में एक स्पेशल क्रोम प्लेटेड रिमूवेबल इनविटेशन प्लेट है जो कि लेकर सभी गेस्ट्स को पार्टी में जाना है। शाहिद कपूर की शादी के कार्ड की ही तरह इस कार्ड को भी रवीश कुमार ने ही डिजाइन किया है।
VIDEO: मीरा के आंखों में आए आंसू.. तो शाहिद ने यूं लगा लिया गले
मीडिया को फिल्हाल पार्टी में इनवाइट नहीं किया गया है। लेकिन जाहिर है कि अपने काम के चलते मीडिया तो इस पार्टी में शामिल होने की कोशिश में रहेगी। देखते हैं कितनी ग्रैंड और खूबसूरत होती है शाहिद की ये पार्टी।


Click it and Unblock the Notifications












