शाहिद कपूर ने ठुकरा दी करण जौहर की फिल्म? नहीं करना चाहते ये तेलुगू रीमेक!
सुपरस्टार शाहिद कपूर ने हाल ही में फिल्म कबीर सिंह की थी जो कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। गौरतलब है कि ये फिल्म एक साउथ की रीमेक फिल्म है। खबर है कि फिल्म में शाहिद कपूर के धमाकेदार परफॉर्मेंस को देखकर करण जौहर ने उनके एक और विजय देवरकोंडा की फिल्म की रीमेक ऑफर की थी लेकिन शाहिद ने ये करने से मना कर दिया है। हम बात कर रहें हैं तेलुगू फिल्म डियर कॉमरेड की जो कि शाहिद को ऑफर हुई थी।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर का कहना है कि वो विजय की और फिल्में नहीं करना चाहते हैँ। गौरतलब है कि इस फिल्म के रिलीज के पहले ही करण जौहर ने सारे राइट्स खरीद लिए थे।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स इस समय अपने बेस्ट टाइम में चल रही है। अभी हाल ही में फिल्म का एक और पैरेलल धर्माटिक इंटरटेनमेंट खोल दिया गया है। कंपनी का ये भाग, केवल वेब सीरीज़ बनाएगा और प्रोड्यूस करेगा।
वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स, कई साउथ फिल्मों की हिंदी रिलीज़ और डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय हो चुका है। इसकी शुरूआत एस एस राजामौली की बाहुबली 2 के साथ हुई थी। अब देखना ये है कि इस फिल्म का हिस्सा क्या खुद विजय ही बनते हैं या फिर कोई और..


Click it and Unblock the Notifications