..................... फिल्म 'डील' साइन करने से नाचना बेहतर है, Shahid has only 2 films in his hand - Hindi Filmibeat

फिल्म 'डील' साइन करने से नाचना बेहतर है

By Staff

फिल्म “जब वी मेट" के हिट होने के बाद शाहिद कपूर सिने प्रेमियों की पहली पसंद बन गए हैं मगर अफसोस उस फिल्म के बाद से शाहिद काफी चूज़ी हो गए हैं. यही वजह है कि “जब वी मेट" के बाद शाहिद की झोली में महज़ दो फिल्में है.

बावजूद इसके शाहिद ने फिल्म डील करने से मना कर दिया है. हालांकि स्वयं ह्रितिक भी इस कल्चर से इत्तिफाक रखते हैं. जिन्हे शाहिद अपना गुरु मानते हैं.

दरअसल शाहिद को स्टूडियो 18 की तरफ से तीन फिल्म तथा मल्टी नेशनल प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से एक मोटी रकम के लिए संपर्क किया गया था मगर शाहिद ने दोनों को मना कर दिया. उनके एक करीबी के अनुसार शाहिद फिल्म डील में विश्वास नहीं रखते. जहां तक आर्थिक रूप से मज़बूत होने की बात है शाहिद को शादियों में नाचकर पैसे कमाना मंज़ूर है मगर फिल्म डील साइन करना नहीं.

इम्तियाज़ अली की “जब वी मेट" के बाद शाहिद ने केन घोष तथा अपने पापा की फिल्म साइन की है. दोनों फिल्मों की शूटिंग अगले साल जनवरी माह में शुरू होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X