इस सुपरहिट डायरेक्टर के साथ काम करने के लिए शाहिद कपूर ने कम कर दी अपनी फीस!

shahid-kapoor-reduced-his-fee-for-bhool-bhulaiyaa-2-director-anees-bazmee-s-film-know-how-much

Shahid Kapoor reduced fees: बीते साल ही ये खबर सामने आ चुकी है कि डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी अगली फिल्म के लिए शाहिद कपूर के साथ हाथ मिलाया है। कोई शक नहीं कि साल 2022 की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्मों में से एक रही भूल भुलैया 2 के निर्देशक अनीस बज्मी इन दिनों सभी कलाकारों की पसंद बन चुके हैं। लिहाजा, ताजा अफवाहों की मानें तो शाहिद कपूर ने डायरेक्टर के साथ काम करने के लिए अपनी फीस कम कर ली है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद ने कथित तौर पर एकता कपूर और दिल राजू द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म के लिए अपनी फीस कम कर दी है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने निर्माता दिनेश विजन से उनकी साइ-फाइ रॉम- कॉम फिल्म के लिए 35 करोड़ की फीस ली है। इस फिल्म का निर्देशन डेब्यू डायरेक्टर अमित जोशी कर रहे हैं और फिल्म में शाहिद के साथ दिखेंगी कृति सैनन।

वहीं, एकता कपूर और दिल राजू की फिल्म के लिए शाहिद 25 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। जिसके निर्देशन का जिम्मा उठाया है अनीस बज्मी ने।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद, अनीस अभिनेताओं द्वारा सबसे अधिक मांग वाले निर्देशकों में से एक है। एक फिल्म के लिए जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, वह है प्रोजेक्ट का कमर्शियल रूप से सफल होना। प्रॉफिट- लॉस जैसे एडजस्टेमेंट पर बाद में काम किया जा सकता है। शाहिद ने भी ये बात समझ ली है.. और इसी वजह से अपनी फीस कम कर दी है।

अनीस ने पिछले साल ही शाहिद के साथ काम करने की पुष्टि की थी। निर्देशक ने कहा था, "शाहिद और मैं बहुत सालों से दोस्त हैं। मैं अभी तीन से चार स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहा हूं। एक- दो महीनों में मैं तय करूंगा कि मुझे कौन सा स्क्रिप्ट पसंद है और उस कहानी के साथ शुरू करूंगा।"

शाहिद के अलावा, अनीस बज्मी ने एक ए-लिस्टर के साथ एक और फिल्म भी फाइनल कर ली है, जो कथित तौर पर इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। दूसरी फिल्म सुपरहीरो कॉमेडी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X