करीना संग काम करने को तैयार हैं शाहिद!

शाहिद कपूर और करीना कपूर की जब वी मेट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी और वो फिल्म साल की सबसे हिट फिल्म भी थी। शाहिद और करीना के करियर के लिए जब वी मेट फिल्म एक टर्निग प्वाइंट थी और आज भी जब वी मेट फिल्म कई लोगों की फेवरेट फिल्म है। शाहिद और करीना को आज भी फैन्स एक साथ फिल्म में दोबारा देखना चाहते हैं। और फैन्स की इस ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए हाल ही में शाहिद कपूर ने कहा कि उन्होंने कभी भी करीना केसाथ काम करने के लिए मना नहीं किया है। शाहिद कपूर ने ये भी कहा कि वो करीना के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने में पूरी तरह से कंफरटेबल हैं।

शाहिद कपूर का करियर पिछले कुछ समय से काफी बैक स्टेज चला गया है। शाहिद की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं कर रही हैं जबकि शाहिद ने एक्शन कॉमेडी फिल्में करनी भी शुरु कर दी हैं लेकिन यूं लग रहा है कि शाहिद का लक उनका साथ नहीं दे रहा है। शाहिद कपूर के फैन्स का मानना है कि उनका लेडी लक उनके साथ नहीं है इसीलिए ऐसा हो रहा है। लेकिन शाहिद तो यही कहते हैं कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। अपनी जिंदगी में प्यार और लेडी लक के बारे में डिसकस करने से शाहिद आज भी कतराते हैं।

पिछले दिनों बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने सालों के अफेयर के बाद ब्रेक अप होने के बावजूद एक साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी में साथ साथ नज़र आए और वो फिल्म सुपर हिट रही। शाहिद और करीना की जोड़ी भी अगर दोबारा साथ में आए तो शायद शाहिद के करियर को भी एक नया मोड़ मिल सकता है। लेकिन यहां पर बात सिर्फ ये अटक रही है कि करीना कपूर ने शादी कर ली है और अब शायद वो शाहिद के साथ काम करने में कंफरटेबल ना हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X