भाई ईशान खट्टर के जन्म पर ऐसा था शाहिद कपूर का रिएक्शन, मां नीलिमा अजीम का खुलासा
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने बताया कि जब उनके दूसरे बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ तो बड़े बेटे का रिएक्शन क्या था। नीलिमा अजीम ने बताया कि जब ईशान का जन्म हुआ तो शाहिद खुशी से झूम चुके थे। एक शाहिद ही था जो चाहते थे कि मैं दूसरे बच्चे को जन्म दूं। बता दें उस दौरान नीलिमा और पंकज कपूर का तलाक हो चुका था और नीलिमा की शादी राजेश खट्टर संग हुई थी।
नीलिमा ने बताया कि जब ईशान का जन्म हुआ तो राजेश और उनके बीच में सब ठीक था। उस समय मेरे दिमाग में दूसरे बच्चे का ख्याल नहीं आया लेकिन शाहिद कपूर को भाई की चाहत थी। वह कहती हैं कि मुझे बटी चाहिए थी लेकिन जब ईशान का जन्म हुआ तो डॉक्टर्स ने भी शाहिद को ही सबसे पहले शुभकामनाएं दी क्योंकि शाहिद की विश पूरी हो गई थी।
बता दें नीलिमा अजीम ने हालिया एक इंटरव्यू में पंकज कपूर के साथ तलाक पर भी बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि ये तलाक उनकी मर्जी से नहीं हुआ। वह कहती हैं कि, किसी भी दो शख्स के लिए अलग होना सबसे ज्यादा कष्टदायी होता है। अलग होने का निर्णय मेरा नहीं बल्कि पंकज कपूर का था।


Click it and Unblock the Notifications











