शाहिद परेशान हैं 'वास्तविकता' से
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर आजकल गुजरे जमाने के अभिनेता राजकुमार की बेटी से परेशान हैं। वह इस कदर परेशान हो चुके है कि वो ना चाहते हुए भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। पुलिस की माने तो शाहिद की शिकायत पर राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

शाहिद ने वास्तविकता पर आरोप लगाया है कि वह बीते छह महीने से उन्हें लगातार परेशान कर रही हैं। शाहिद ने कहा कि जब कभी वह अपने घर से निकलते हैं तो वास्तविकता उनके रास्ते में आ जाती हैं। उन्हें रोक कर कहती है कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन है।
इतना ही नहीं वह एक बार तो उनके रास्ते से हटने का ही नाम नहीं ले रही थी। फिर शाहिद के बॉडीगार्ड ने जैसे तैसे शाहिद से वास्तविकता को दूर किया। वह लोगों से यह भी कह रही हैं कि वह शाहिद की पत्नी हैं। आगे शाहिद ने उनपर यह भी आरोप लगाया है कि वास्तविकता उनके घर का दरवाजा भी खटखटाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications