अब सरेआम इश्क करेंगे शाहिद-प्रियंका
कभी ऑनलाईन तो कभी ऑफलाइन सुर्खियों में रही शाहिद-प्रियंका की जोड़ी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार वो सरेआम सब के सामने इश्क करेंगे। नहीं नहीं आप ये मत सोचिए कि दोनों के बीच में कुछ चक्कर-वक्कर चल रहा है, दरअसल मामला ये है कि शाहिद-प्रियंका एक साथ दोबारा एक रोमांटिक फिल्म में नजर आयेंगे।
जी हां, फिल्मी दुनिया को 'हम तुम", 'फना" और 'मुझसे दोस्ती करोगी!" जैसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्में देने वाले फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी अगली प्रेम कहानी के लिए शाहिद और प्रियंका को साइन किया है।
इसकी पुष्टि करते हुए कुणाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग पेज पर लिखा है कि, 'प्रियंका को शाहिद के साथ मेरी आगामी फिल्म के लिए साइन किया गया है। फिल्म में प्रीतम संगीत देंगे और प्रसून जोशी के गीत होंगे।' आपको बात दें कि फिल्म कमीने में ये दोनों ही कलाकार थे और ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर अपना करिश्मा दोहरा पाती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
