रानी से तंग हुए शाहिद, कर दी थाने में शिकायत
फिल्म एक्टर शाहिद कपूर को हाल में ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाते हुए देखा गया। जब मीडिया ने पता लगाया तो अलग ही खबर सुनने में आई दरअसल शाहिद वहां एक लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। जो उन्हें काफी समय से तंग कर रही है।

इस लड़की का नाम रानी बताया जा रहा है शाहिद का कहना है कि रानी नाम की लड़की उन्हें फोन करके काफी परेशान कर रही है। जब कभी शाहिद कहीं बाहर जाते हैं तो रानी उनकी गाड़ी का पीछा भी करती है।
बॉलीवुड का यह चॉकलेटी ब्वॉय इस लड़की से इस कदर परेशान हुए कि उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल ये रानी कौन है और उसका मकसद क्या है इस बारे में पता नहीं चल सका है।
खबर तो यह भी है कि शाहिद के करीब रहने के लिए इसी रानी ने शाहिद के घर के पास ही एक घर भी लिया है ताकि वह उनपर नजर भी रख सके। तभी तो शाहिद जहां भी जाते हैं वह उनका पिछा करते हुए वहा भी पहुंच ही जाती है।


Click it and Unblock the Notifications