सलमान खान, अक्षय कुमार के बाद- अब ये सुपरस्टार बनेंगे बॉक्सर- धमाकेदार बॉयोपिक

बॉलीवुड में बॉयोपिक फिल्मों की बाढ़ लगी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब बॉक्सिंग स्टार डिंको सिंह के ऊपर भी बॉयोपिक बनाए जाने की तैयारी है। इस किरदार को पर्दे पर शाहिद कपूर निभाने जा रहे हैं। पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म का निर्देशन करेंगे राजा कृष्णा मेनन। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2019 से शुरु होगी।

2019 की शुरुआत- टल सकती है दो सुपरस्टार्स की जबरदस्त टक्कर

शाहिद कपूर भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, यह एक स्टार बॉक्सर हैं, जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। 2013 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। अगर 'दंगल' जैसी फिल्म न बनती तो हमें फोगाट बहनों के बारे में पता नहीं चल पाता। डिंको को कैंसर हुआ था और उनकी 13 राउंड की कीमोथैरिपी भी हुई है। उन्होंने केवल 19 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था।'

Shahid Kapoor

गोल्ड मेडल जीतने वाले यह खिलाड़ी किसी जमाने में माओवादी बनने जा रहे थे। शाहिद ने कहा, 'डिंको की कहानी काफी मजेदार और प्रेरित करने वाली है। ऐसे हीरोज की कहानी लोगों को बताए जाने की जरूरत है।' शाहिद जल्द ही फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरु कर देंगे। इस फिल्म के लिए शाहिद को अपनी बॉडी पर और काम करना होगा।

फिलहाल राजा कृष्णा मेनन किसी प्रोफेशनल बॉक्सर की तलाश में हैं, जो शाहिद कपूर को तीन महीने की ट्रेनिंग दे सके। ताकि शाहिद अपने आप को एक प्रोफेशनल बॉक्सर के रूप में तैयार कर सकें। हालांकि शाहिद जिस तरह अपने हर किरदार में अपना सौ प्रतिशत लगाते हैं.. हमें विश्वास है कि इस फिल्म में वह दमदार दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X