राजकुमार राव ने शाहिद कपूर से छीन ली फिल्म, इम्तियाज अली होंगे निर्देशक
Recommended Video

इम्तिआज अली एक बार फिर से शाहिद कपूर के साथ फिल्म करने जा रहे थे कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब काम खराब हो गया। बता दें कि शाहिद अब इम्तियाज की फिल्म नहीं करेंगे क्योंकि वो इस फिल्म को अब छोड़ चुके है। बता दें कि शाहिद कपूर इस फिल्म को करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे पर फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव को लेकर शाहिद और इम्तियाज की बात नहीं बनी और शाहिद ने फिल्म छोड़ दी।
अब इस फिल्म को लेकर जो नाम सामने आ रहा है वो है बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव का..जो शाहिद कपूर की जगह फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा इम्तियाज अब स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करेगें क्योंकि पहले वाली कहानी शाहिद कपूर की पर्सनालिटी के ऊपर सूट कर रही थी और राजकुमार राव को लेकर इम्तियाज कहानी मे कुछ बदलाव करने वाले है।

शाहिद कपूर और इम्तियाज की बात करें तो दोनो ने मिलकर जब वी मेट जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी और दोबारा साथ में काम करने को लेकर शाहिद काफी ज्यादा खुश थे।
फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान शाहिद ने फिल्म की कहानी सुनकर हां कर दी थी पर बाद में दोनो के बीच बात नहीं बन पाई। फिलहाल शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर की शूटिंग कर रहे है और इसके बाद वो साउथ की एक रीमेक अर्जुन रेड्डी में नजर आने वाले है।
इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इस फिल्म में मिलने वाले प्राइज का खुलासा भी खुद प्रोड्यूसर्स ने किया है।
एक रिपोर्ट मे पता चला है कि किस तरह से फिल्म मेकर्स ने शाहिद कपूर को फिल्म के लिए 7 करोड़ देने का फैसला लिया है। अक्सर सुपरहिट फिल्मों के राइट्स कई करोड़ों मे बेचे जाते है उसी तरह से अश्विन वर्दे और मुरद खेतानी इस फिल्म के राइट्स भी हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर्स को 7 करोड़ मे बेच दिए है।
बता दें कि इस फिल्म की बनने की तैयारियां अभी जोरो पर है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम हो रहा है। बता दें कि फिल्म की स्क्रिप्ट खुद प्रोड्यूसर लिख रहे है।
फिलहाल शाहिद कपूर इम्तियाज की फिल्म से निकल गए है पर कई फिल्में उनका इंतजार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












