..................... Shahid Kapoor opens up on hiking his fee post the success of Kabir Singh - Hindi Filmibeat

कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर होते शाहिद कपूर ने बढ़ा ली फीस- अब एक्टर ने दिया जवाब

By Staff

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज के एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिल्म धमाकेदार कर रही है। कबीर सिंह ने अब तक 275 करोड़ तक की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स थी कि फिल्म की बेजोड़ सफलता पर शाहिद कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। इस अफवाह पर शाहिद ने कहा कि फीस बढ़ाने के लिए पहले मुझे किसी फिल्म को साइन करना होगा।

खबर थी कि अब तक जहां शाहिद एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ तक की फीस लेते थे, अब कबीर सिंह की सफलता देखते हुए शाहिद ने फीस बढ़ाकर 40 करोड़ तक कर दी है। चर्चा है कि शाहिद को तेलुगू फिल्म जर्सी के रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है। बहरहाल, एक्टर ने इस अफवाह से पूरी तरह से इंकार किया है।

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर ने कहा कि पैसे लेने के लिए मुझे पहले फिल्म साइन करनी होगी। मुझे लगता है फिलहाल सिर्फ दो ही लोग पैसे कमा रहे हैं, वो हैं भूषण कुमार और मुराद खेतानी। मेरा बैक बैलेंस जितना कबीर सिंह के पहले था, उतना ही है। फिलहाल मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

बता दें, कबीर सिंह शाहिद की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। बल्कि यह शाहिद की पहली सोलो 100, 200 करोड़ी फिल्म है। 275 करोड़ की कमाई के साथ कबीर सिंह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। तमाम विवादों के बीच भी फिल्म को आम पब्लिक ने खूब पसंद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X