'जर्सी' की अच्छी कहानी मेरा थोड़ा खून तो डिजर्व करती है- शूटिंग के दौरान चोट लगने पर बोले शाहिद कपूर

By Varsha Verma

अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल में ही शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट आई। चंडीगढ़ में आई इस गंभीर चोट में उन्हें करीब 13 टांके आए। इस घटना के बाद उनके फैंस उनकी चिंता करने लगे और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर ने अपनी सेहत के बारे में सभी को जानकारी दी।

शाहिद कपूर ने ट्वीट के जरिए लिखा कि 'मेरी चिंता करने के लिए सभी का शुक्रिया। मुझे जो टांके आए हैं उनसे मैं रिकवर कर रहा हूं। जर्सी के लिए थोड़ा खूब बहाना कोई बड़ी बात नहीं है। फिल्म की कहानी बहुत शानदार है जो मेरा खून डिजर्व करती है।' इसके साथ ही एयरपोर्ट से उनकी ढेरों फोटो वीडियो सामने आईं जिसमें उन्होंने मुंह को एक मास्क से ढंका हुआ था।

 Shahid Kapoor on Lip Injury

शाहिद कपूर पिछले दिनों फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके होंठ पर गंभीर चोट लगी जिसके चलते उन्हें 13 टांके आए। उनकी फिल्म जर्सी तेलुगू फिल्म का हिंदी रिमेक है। जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं।

हाल में ही शाहिद कपूर 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रिमेक 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं। दोनों की कमेस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि 379 करोड़ का बिजनेस किया। साउथ का हिंदी रिमेक उनके करियर के लिए सफल साबित हुआ जिसके बाद एक बार फिर वह साउथ का हिंदी रिमेक अपने फैंस के लिए ला रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X