मिलिये शाहिद के घर आए नन्हें मेहमान से
अगर हम कहें किसी के घर में नन्हे मेहमान ने कदम रखे हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल क्या आएगा। जाहिर है कि बच्चे का। तो शाहिद कपूर के घर में भी एक नन्हा सा बच्चा आया है जिसका नाम तो हमें नहीं पता लेकिन उसकी तस्वीर जरुर हमारे पास है। क्योंकि शाहिद कपूर ने अपने इस नन्हे से बच्चे की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

शाहिद कपूर ने ट्वीट किया है और लिखा है हमारे परिवार के नये सदस्य को सबकी तरफ से हेलो।
शाहिद कपूर ने अपने इस नन्हे से क्यूट से मेहमान के साथ अपनी तस्वीर भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की है। शाहिद के फैंस इस तस्वीर को देख बेहद खुश हैं। खुद शाहिद को भी इस बात की खुशी है कि वो अपने इस नये दोस्त के साथ अपना कुछ अकेलापन बांट सकेंगे, क्योंकि जैसा कि सभी जानते हैं शाहिद आजकल थोड़ा सा तन्हा से हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications