नीलिमा की फिल्म में शाहिद हीरो
शाहिद कपूर खूबसूरत एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के बेटे हैं. नीलिमा अजीम निर्देशक बनकर एक फिल्म के लिए अपने बेटे शाहिद को लीड रोल में लेना चाहती थी. लेकिन शाहिद कपूर बालीवुड में इतने व्यस्त हो रखे हैं कि उनके पास अपनी मां की फिल्म में काम करने के लिए भी समय नही है.
उन्हॉने अपनी मां को फिल्म में आइटम सांग करने की अनुमति दी है. हालांकि नीलिमा पूरी कोशिश कर रही है शाहिद इस फिल्म को करे. नीलिमा ने फिल्म में अमृता राव को लिया है जो कि शाहिद के साथ इश्क विश्क में आ चुकी है. यदि शाहिद फिल्म के लिए उपलब्ध नही हुए तो फिर नीलिमा इसमें गोविंदा को लेने पर विचार कर रही है.
शाहिद ही एक ऐसे हीरो हैं जिनके अलग हुए मां बाप दोनो फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. उनके पिता पंकज कपूर भी एक फिल्म बना रहे हैं और इसके लिए शाहिद ने मुख्य भूमिका के लिए रजामंदी दे दी है. यह फिल्म अगले साल शुरु हो जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications