शाहिद कपूर और नरगिस लिव इन में रह रहे हैं
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस के साथ चल रहे अफेयर्स के चलते चर्चा में रहते हैं। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अमृता राव, विद्या बालन के बाद आजकल उनका नाम 'रॉकस्टार गर्ल' नरगिस फाखरी के साथ जोड़ा जा रहा है।
खबर आ रही है कि ये दोनों एक दूजे के इश्क में इस कदर डूबे गए हैं कि इन्हें अब फिल्मों का ही ख्याल नहीं रहता। प्यार में पड़ा यह नया जोड़ा एक दूजे के लिए काफी गंभीर है, यही कारण है कि दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लिया है।
नरगिस लिव इन में रहने के लिए शाहिद के फ्लैट में भी आ गई हैं। अपने रिश्ते को अंजाम देने के लिए लिव इन में रहने का यह फैसला सहीं है या नहीं यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। हम तो यही उम्मीद करते हैं कि नरगिस के रूप में शाहिद को एक अच्छी लाइफ पार्टनर मिल जाए।


Click it and Unblock the Notifications