..................... Shahid Kapoor movie deva poster release on 1 January 2025 - Hindi Filmibeat

Deva Poster: नए साल की धमाकेदार शुरुआत, इस दिन रिलीज होगा शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का पहला पोस्टर

By Filmibeat Desk
Deva Poster

Deva Poster Release Date: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जी हां, इन दिनों शाहिद अपनी फिल्म देवा को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म देवा का नया पोस्टर नए साल पर रिलीज होने जा रहा है।

जी हां, ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवा' ने अपनी दिलचस्प अपडेट्स के साथ दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब इस उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स 1 जनवरी 2025 को यानी की नए साल की शुरुआत पर शाहिद कपूर का शानदार और दमदार पोस्टर रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इंडस्ट्री से जुड़े एक स्वतंत्र सूत्र के अनुसार, 'रॉय कपूर फिल्म्स और ज़ी स्टूडियोज नए साल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करने वाले हैं। 1 जनवरी को शाहिद कपूर की 'देवा' का पहला पोस्टर लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में शाहिद का नया और रॉ लुक देखने लायक होगा। इसके साथ ही, इस फिल्म में एक खास अमिताभ बच्चन कनेक्शन भी है, जो फैंस को जरूर पसंद आएगा।'

फिल्म का निर्देशन मशहूर मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रूज़ ने किया है और इसे ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि यह फिल्म नए साल की सबसे बड़ी और रोमांचक शुरुआत देने वाली है! "देवा" के पहले पोस्टर और शाहिद कपूर के दमदार अंदाज के लिए जुड़े रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X