36 साल बाद शाहिद कपूर की मां का दर्द भरा खुलासा - वो 3.5 साल का था, मेरा पंकज कपूर से तलाक हुआ !
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पहली दफा पंकज कपूर के साथ अपने रिश्ते और अकेले मां की जिम्मेदारी संभालने पर बात की है। इससे सभी वाकिफ हैं कि शाहिद के बचपन में ही उनके माता- पिता का तलाक हो चुका था। ऐसे में शाहिद कपूर अपने माता-पिता दोनों के साथ बेहद करीब हैं।
लेकिन कभी-भी नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक पर अपना मत नहीं रखा था। पहली दफा उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि शाहिद कपूर जब तकरीबन 3 साल के थे, उसी दौरान उनके माता- पिता यानी कि पंकज कपूर और नीलिमा अजीम ने अलग होने का फैसला किया था।

ऐसे में नीलिमा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पंकज से तलाक लेने का फैसला उनका नहीं था। हालात इतने बिगड़ चुके थे कि वह इससे काफी परेशान हो चुकी थीं। नीलिमा को पंकज कपूर से अलग हुए 36 साल बीत गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications