शाहिद कपूर की मां ने किया 'कबीर सिंह' का बचाव- कहां, ''ऐसे किरदार के लिए ऑस्कर मिलते हैं''
Recommended Video
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर तो सुपरहिट हो चुकी है। लेकिन विवादों में भी लगातार घिरी हुई है। कुछ लोग शाहिद कपूर की नैतिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं कि वो ऐसा किरदार कैसे निभा सकते हैं। ऐसे में शाहिद की मां ने कबीर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि, ऐसे परफॉर्मेंस के लिए हॉलीवुड में कलाकारों को ऑस्कर मिलता है।
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अज़ीम ने कहा, 'मुझे लगता है कि नैतिकता के मामले में विवादित किरदारों को निभाने की आजादी मिलनी चाहिए क्योंकि इनमें उन्हें परफॉर्म करने का बहुत मौका होता है। कल को अगर आप एक साइको किलर का किरदार निभाते हैं और जो दर्शक उसे देखते हैं वो सीरियल किलर बन जाएंगे ? दिलीप कुमार और राजेश खन्ना जैसे कलाकारों ने ग्रे किरदार निभाए हैं, जो लोग विरोध कर रहे हैं क्या वो यह सुझा रहे हैं कि ग्रे किरदार ही गढ़ने बंद कर देने चाहिए?'

उन्होंने आगे कहा- हॉलीवुड में ऐसे कैरेक्टर्स के लिए ऑस्कर मिलता है। अगर हम इस तरह की फिल्में नहीं बना सके तो मार्लन ब्रैंडो की फिल्म स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर, गॉडफादर और हीथ लेजर की फिल्म द डार्क नाइट को अमान्य कर देना चाहिए। दर्शकों को ये समझना होगा कि ये केवल एक कहानी है और नैतिकता पर कोई लैक्चर नहीं है।
बता दें, कबीर सिंह में शाहिद कपूर का किरदार काफी गुस्सैल प्रवृति का है। जो चाकू की नोक पर महिला को जबरदस्ती कपड़े उतारने बोलता है। अपनी गर्लफ्रैंड पर हाथ उठाता है और नशे में इलाज करता है। इन वजहों से फिल्म का विरोध किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











