मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर बुरी तरह ट्रोल, SK वाली फोटो पर शाहिद-करीना कहकर लोगों ने यूं लिए मजे
होली के मौके पर पूरा बॉलीवुड रंगों और खुशियों में डूबा नजर आया। सभी स्टार्स ने शाम होते होते अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस मामले में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी आगे दिखीं। लेकिन वह ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गईं। दरअसल मीरा राजपूत ने होली के मौके पर तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में उनकी गर्दन पर गुलाल से एसके लिखा था। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया कि एसके का क्या मतलब है। सलमान खान या शाहरुख खान या फिर शाहिद कपूर-करीना।
सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत की फोटो को खूब पसंद किया गया। लेकिन कुछ यूजर्स ने मीरा को ट्रोल किया। मीरा ने इस मौके पर शाहिद कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने लाल गुलाल से SK लिखवाया और छोटा सा दिल भी बनाया।


Click it and Unblock the Notifications