[बॉलीवुड समाचार] शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के रिसेप्शन की सारी डीटेल्स आ चुकी हैं और आज शाम सितारों का जमावड़ा लगने वाला है मुंबई के पैलेडियम होटल में। और हमारे पास गपशप गली के सूत्रों से आ चुकी है सारी खबर। रिसेप्शन की सजावट से लेकर शाहिद के कॉस्ट्यूम तक। खाने की मेन्यू से लेकर मीठे तक और होटल के डांस फ्लोर से लेकर बार तक की सारी खबर मिलेगी सिर्फ यहां।
इस रिसेप्शन की देख रेख उन्हीं के ऊपर जिन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता खान का रिसेप्शन वेन्यू सजाया था। जानिए रिसेप्शन की सारी डीटेल
500 गेस्ट
शाहिद और मीरा के रिसेप्शन पर 500 गेस्ट को न्योता दिया गया है। अब न्योता किसे मिला है और कौन आएगा इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।
2 फ्लोर बुक
रिसेप्शन के लिए पैलेडियम होटल के दो फ्लोर बुक किए गए हैं। जहां एक फ्लोर पर बार, डिस्क और क्लब है। वहीं दूसरा फ्लोर टेरेस रेस्त्रां है।
सबकुछ सफेद
शाहिद के रिसेप्शन के लिए अलग अलग फ्लोर को अलग अलग थीम के साथ डिज़ाइन किया गया है। इनमें सफेद, रस्टिक और रफ लुक रखा गया है।
लाइट्स
शाहिद को झूमर और पीली लाइट्स का काफी शौक है जिन्हें डेकोरेशन की भाषा में Amber लाइट्स कहते हैं और जगह कुछ ऐसी दिख रही है।
एशिया का बेस्ट रेस्त्रां
मेकॉन्ग एशिया का बेस्ट रेस्त्रां माना जाता है और डिनर यहीं पर कराया जाएगा। जबकि मेहमानों से शाहिद दूसरे फ्लोर पर मिलेंगे।
वियतनामी सूप और जैसमीन राइस
खाने में वियतनामी सूप, स्वीट कॉर्न सूप, थाई ग्रीन करी, जैसमीन राइस, स्पिनच नूडल्स जैसे व्यंजन का मेन्यू है।
कुछ मीठा हो जाए
वहीं मीठे में काफिर लाइम मैंगो पुडिंग और आमेर चॉकलेट सर्व किया जाएगा। वैसे ये रिसेप्शन यादगार होने वाला है।
किसे बुलाया किसे नहीं
वैसे उनके रिसेप्शन को बॉलीवुड इग्नोर करने वाला है। कुछ ने तो शादी से ही शुरूआत कर दी--->[सलमान, करीना, प्रियंका का रिएक्शन...शाहिद की शादी पर]


Click it and Unblock the Notifications