LFW फैशन वीक के पहले दिन शाहिद और मीरा ने अपने जलवों से ढाया कहर

Recommended Video

Shahid Kapoor - Mira Rajput look like King & Queen at Lakme Fashion Week; Watch Video | FilmiBeat

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो कभी फिल्मों में नही दिखाई दी है पर उनको देखकर आपको ऐसा लगेगा की वो किसी सुपरपस्टार से कम नहीं है। मीरा राजपूत की फैन फॉलोविंग भी काफी है। हाल ही में मीरा औऱ शाहिद लैक्में फैशन वीक में नजर आए जिसमें वो कमाल के खूबसूरत लग रहे थे। दोनो की जोड़ी जब वहां पहुंची तो सबकी निगाह उनपर ही जाकर रुक गई।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को इंडस्ट्री की सबसे लविंग जोड़ी के रुप में भी जाना जाता है। शाहिद कपूर अक्सर अपनी वाइफ मीरा के हाथों में हांथ डाले नजर आते है। हाल ही में आयोजित लैक्मे फैशन वीक में एक बार से दोनो साथ में नजर आए और रैंप वाक करते दिखे। इस दौरान ये दोनो काफी सुंदर लग रहे थे।

meera rajput, shahid kapoor,मीरा राजपूत, शाहिद कपूर

आपको बता दें कि रैंप वाक के दौरान मीरा और शाहिद ने डिजायनर अनीता डोगरा के रैंप पर वाक की और उसके डिजायन किए हुए कपड़े पहने जो कि काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। मीरा राजपूत की बात करे तो इस इस मीरा सफेद आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है तो वहीं शाहिद कपूर भी एकदम खानदानी लुक में रॉयल नजर आ रहे है।

इन दोनो की केमिस्ट्री रैंप वाक के दौरान भी देखने को मिली क्योकि दोनो एक दूसरे के अलावा और किसी को नहीं देख रहे थे बल्कि एक दूसरे में ही खोए हुए थे। आपको बता दें कि दोनो की केमेस्ट्री अक्सर देखने को मिलती है रहती है। मीरा और शाहिद ने सिर्फ रैंप वाक किया बल्कि इसके बाद दोनो ने डांस के साथ जमकर मस्ती भी की।

इसी दौरान एक फनी मोमेंट भी आया जब डांस करते वक्त मीरा का दुपट्टा उनके सिर पर आ गया तो वहां बैठे लोग जोर जोर से हंसने लगे। शाहिद और मीरा का वो रैंप वाला अंदाज वहां बैठे लोगो को काफी रास आया और लोगों ने उनके लिए तालियां भी बजाई। मीरा और शाहिद एक स्वीट कपल है और अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है।

हाल ही में शाहिद कपूर रिलीज फिल्म पद्मावत के लिए भी शाहिद की जमकर तारीफ की जा रही है क्योंकि इस फिल्म के लिए शाहिद की एक्टिंग सबको पसंद आ रही है।

फिल्म की सफलता के बाद मीरा राजपूत ने भी शाहिद के तारीफों के पुल बांधे की उनका रोल काफी चैंलेंजिंग था जिसको शाहिद ने काफी अच्छी तरह से निभाया भी है।फिलहाल लोगो को फिल्म काफी पसंद आ रही है और इसकी कमाई कहां तक जाती है ये तो आने वाली वक्त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X