शाहिद-मीरा की पसंद का जवाब नहीं...पहले जन्मदिन पर मीशा के लिए चुना ऐसा केक
बॉलीवुड के लिटिल स्टार किड्स हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर, अबराम हो या शाहिद कपूर की लिटिल स्टार मीशा सभी दिखने में इतने क्यूट लगते हैं कि फैन्स हमेशा उनकी नई तस्वीरें देखना चाहते हैं। आज शाहिद कपूर की बेटी मीशा की कुछ और नई तस्वीरें आई हैं।
दरअसल कुछ दिनों पहले ही मीशा ने अपना पहला जन्मदिन मनाया है। शाहिद और मीरा की मीशा के साथ तस्वीरें भी आई थीं जिसमें तीनों ही परफेक्ट फैमिली लग रहे थे। लेकिन मीशा के पहले जन्मदिन के केक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई शाहिद-मीरा का कोई जवाब नहीं है।
Recommended Video

सिर्फ केक नहीं मीशा के लिए बनाए गए कूकीज भी कुछ यमी नहीं थे।आप भी तस्वीर देखकर जरूर यही कहेंगे। शाहिद और मीरा ने मीशा का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया ।
अभी कल ही शाहिद और मीरा की मीशा के साथ जन्मदिन पर केक काटते हुए तस्वीर भी आई थी। इसमें तीनों ही बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications