शाहिद कपूर ने मीडिया को रटाया कृति सैनन का नाम, मजाक करते हुए बोले- 'इनका नाम है कीर्ति सैनन'

कई ऐसे सितारे और स्टारकिड्स हैं जिनका नाम पैपराजी के द्वारा सही से नहीं लिया जाता है। इस लिस्ट में आमिर खान की बेटी आयरा खान और कृति सैनन भी शामिल हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि काफी मजेदार है।
बीती शाम इस तरह की समस्या का सामनाक कृति सैनन को भी करना पड़ा था। इस दौरान एक शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में थीं।
यह पहली बार है कि वे एक साथ फिल्म कर रहे हैं, उन्होंने इवेंट में अपनी केमिस्ट्री की एक झलक साझा की, जब शाहिद ने पापराज़ी को कृति के नाम का सही उच्चारण करने के तरीके के बारे में बताया। शाहिद कपूर ने पहले स्टेज पर आकर उनके नाम को लेकर मजाक किया और कहा, "इनका नाम है 'कीर्ति सेनन।"
इसके तुरंत बाद कृति सैनन ने मजाक मजाक में शाहिद को मारन के लिए हाथ उठाया। बाद में शाहिद ने ही पैपराजी से उनका नाम ठीक करने की प्रैक्टिस करवाई। कबीर सिंह एक्टर ने ने लोगों से पूछा, "क्या है इनका नाम?" और गलत प्रतिक्रिया मिली।
जवाब से परेशान होकर कृति ने कहा, "वे पहले से ही मेरा नाम गलत कह रहे हैं, कृपया।" इसके बाद शाहिद ने कहा कि इनका कृति सैनन है। फिर शाहिद ने रटाया.. कृति तो लोगों ने कहा सैनन। शाहिद बोलते रहे कृति.. लोग बोलते रहे सैनन।
इस तरह से ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये चोमू किस एंगल से हीरो लगता है।''
एक ने लिखा, ''क्या वाहियात औरत लग रही है...।'' एक ने लिखा, ''इसने क्या पहन रखा है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि किसी की तरफ से कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











