Guess कहां लेंगे शाहिद-मीरा राजपूत सात फेरे
बॉलिवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर पूरी तरह से तैयार हैं 8 जुलाई को मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लेने के लिए। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी पहले ग्रीस में होने वाली थी लेकिन हाल ही में खबरों के अनुसार मीरा राजपूत और शाहिद कपूर पंजाब में शादी करेंगे।
ग्रीस के बाद शाहिद और मीरा की शादी दिल्ली में होने की खबरें भी आईं। अब पंजाब में शादी होने की खबरें हैं। पंजाब के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट में मौजूद बीस टाउन में होनी तय हुई है। दोनो ही परिवारों ने मिलकर पंजाब को चुना है।
शाहिद कपूर ने हमेशा से ही ये तय किया था कि वो किसी इंडस्ट्री से बाहर की लड़की से शादी करेंगे। 14 जनवरी को शाहिद और मीरा की सगाई हुई और अब 8 जुलाई को दोनों शादी के साथ फेरे लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











