घर बसाना चाहते हैं शाहिद कपूर

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है और बैंड बाजा बारात के लिए तैयार शाहिद कपूर का कहना है कि शादी से व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास और ठहराव आता है। शाहिद कपूर का कहना है, मैं शादी के लिए तैयार हूं बॉलीवुड की रूपहली दुनिया में शाहरूख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रितिक रौशन जैसे शादीशुदा सितारों के जलवे बरकरार हैं।

शाहिद कपूर, रनबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे कुंवारे अभिनेता भी इन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। बॉलीवुड में शादीशुदा अभिनेताओं के अधिक सफल होने की बात पर शाहिद कहते हैं, मैं मानता हूं कि फिल्म जगत के ज्यादातर सुपर स्टार शादीशुदा हैं। लेकिन साथ ही यह भी सच है कि सफल होने में यह बात मायने नहीं रखती कि आप शादीशुदा हैं या नहीं। खुद को एक अभिनेता के तौर पर स्थापित करने में काफी वक्त लगता है।

आम तौर पर उस मुकाम पर पहुंचने के लिए आपको ऐसे किसी साथी की जरूरत होती है, जो आपसे प्यार करे, आपकी परवाह करे। ऐसे में आप शादी करते हैं और गृहस्थी बसा लेते हैं। शादी से आप में आत्मविश्वास और ठहराव आता है। इसलिए मैं समझता हूं कि जिंदगी के सफर में अगर आपका हमसफर आपका हमकदम हो तो यह अच्छा है।

कोई आपकी सफलता का साझेदार हो तो बढि़या है। शाहिद का कहना है कि वह शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मैं शादी के लिए तैयार हूं। कोई भी अच्छी लड़की चाहे तो। शादी को लेकर मेरे मन में कोई रूकावट नहीं है। 30 वर्षीय अभिनेता का नाम उनके करियर के शुरूआती वर्षों में करीना कपूर से जुड़ा।

2007 में आई जब वी मैट में दोनो ने एक साथ काम किया और फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। उसके बाद से कभी विद्या बालन तो कभी प्रियंका चोपड़ा, कभी अनुष्का शर्मा तो कभी बिपाशा बसु के साथ शाहिद के रोमांस की खबरें आती रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X