दोस्ती के लिए 'सांता' बने शाहिद

डांस डायरेक्टर से निर्देशक बने अहमद खान कहते हैं कि "मैं कई महीनों से अपने बेटों अजान और सुभान को डिज्नीलैंड की सैर कराने का वादा कर रहा था। पहले जब मैं अमेरिका में यशराज फिल्म्स की 'बचना ए हसीनो' की शूटिंग कर रहा था तो मुझे उम्मीद थी कि मैं इसके लिए समय निकाल लूंगा। पर ऐसा नहीं हो सका लेकिन इस बार शाहिद की वजह से मैं ऐसा कर सका।"
शाहिद ने शूटिंग के बाद का काम जल्दी से जल्दी खत्म करने में खान की मदद की और उनके सपरिवार डिज्नीलैंड जाने का इंतजाम भी किया। खान और शाहिद बचपन के दोस्त हैं। फिल्म 'कमीने' के गीत 'धन ते नन' में शाहिद कपूर के लिए नृत्य निर्देशन कर चुके खान की पहली निर्देशित फिल्म 'पाठशाला' में भी शाहिद कपूर नजर आएंगे। खान कहते हैं कि फिल्म 'पाठशाला' में शाहिद का अभिनय फिल्म 'तारे जमीन पर' में आमिर खान के अभिनय जैसा ही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











