प्रियंका के इश्क में गिरफ्तार शाहिद, करेंगे शायरी, देखें फिल्म का ट्रेलर
निर्देशक कुणाल कोहली की आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा के इश्क में गिरफ्तार होकर शायरी करते दिखेंगे। कुणाल इससे पहले फना में आमिर खान से शायरी करवा चुके हैं। देखें कैसी है प्रियंका और शाहिद की तेरी मेरी कहानी का ट्रेलर
जब शाहिद को शायरी करने कहा गया तो वह पहले घबरा गए थे। शाहिद ने तेरी मेरी कहानी के ट्रेलर लॉचिंग के अवसर पर कहा कि फना में मुझे शायरी वास्तव में बहुत अच्छी लगी थी। मैं इसे लेकर घबराया हुआ था क्योंकि आमिर खान जैसे अभिनेता पहले ही ऐसा कर चुके हैं।
आगे उन्होंने कहा, मैंने कुणाल से कहा भी कि मैं चाहता हूं कि मैं खुद को मूर्ख साबित न करूं क्योंकि आपकी पहले की फिल्म में यह बहुत यह अच्छी तरह से की जा चुकी है। लेकिन उन्होंने कहा कि हम इसे अच्छी तरह से करने का रास्ता खोज लेंगे। तेरी मेरी कहानी की तस्वीरें
तेरी मेरी कहानी में शाहिद संग प्रियंका की दमदार केमेस्ट्र दिखाई देगी। सुनने में आया है कि यह फिल्म तीन काल 1910,1960 और 2011 की पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही है। इस फिल्म को 'थ्राइस अपोन ए लव स्टोरी' के नाम के साथ भी प्रमोट किया जा रहा है। शाहिद ने फिल्म के तीन किरदारों में से एक जावेद कादरी की भी भूमिका निभाई है। यह स्वतंत्रता के पहले के लाहौर की पृष्ठभूमि का किरदार है।
शाहिद की माने तो जावेद के किरदार की खातिर मैंने शायरी के लिए हां की। मुझे लगा कि जावेद बहुत शांत हैं। तीनों किरदारों में से जावेद सबसे बुरा बर्ताव करता है। शाहिद अब तक के अपने फिल्मी कैरियर में पहली बार किसी मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications