Shahid Kapoor: एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को अब बिना डरे लेकर शाहिद कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Shahid Kapoor on Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपनी जिंदगी सैफ अली खान के साथ बहुत ही शानदार तरीके से एंजॉय कर रही हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब करीना बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। आज के वक्त में बैसे तो शाहिद और करीना अलग हो चुके हैं, परंतु अक्सर ही देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना को लेकर कोई ना कोई बयान देते रहते हैं। हाल ही में शाहिद ने करीना के बारें में एक खुलासा किया है।
करीना कपूर और शाहिद कपूर-
मीरा राजपूत संग अपनी शादी के 8 साल पूरा करने जा रहे शाहिद कपूर का अफेयर करीना कपूर संग था, दोनों जब वी मेट में साथ नजर आए थे। अब शाहिद कपूर ने हालिया इंटरव्यू में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में बात की और बताया उनकी खास क्वालिटी क्या है।
जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर के पास कौन सी खास क्वालिटी है। इसका जवाब देते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें करीना कपूर का सुपरस्टार वाला अंदाज बहुत पसंद है।
शाहिद के मुताबिक करीना कपूर अपने करियर की शुरुआत से ही सुपरस्टार वाला अप्रोच रखती हैं और उनका अंदाज डेब्यू के वक्त से ही ऐसा है। शाहिद कपूर और करीना कपूर एक समय में दर्शकों के चहेते थे और दोनों रिलेशनशिप में काफी मशगूल भी थे।
दोनों फैंस के फेवरेट थे इसलिए जब वे अलग हुए तो कई सारे फैंस का दिल टूट गया था लेकिन दोनों अब अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। शाहिद कपूर ने जहां एक तरफ मीरा राजपूत से शादी कर ली वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शादी की।
शाहिद कपूर और करीना का वर्कफ्रंट-
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर भी बहुत पसंद किया गया, दोनों ने साथ में जब वी मेट के अलावा 'उड़ता पंजाब', 'चुप चुप' के और 'फिदा' मूवी में भी साथ काम किया था। वहीं फिलहाल शाहिद कपूर की बात करें तो वे 'ब्लडी डैडी' नाम की फिल्म का हिस्सा हैं वहीं करीना कपूर खान की बात करें तो एक्ट्रेस द 'बकिंघम मर्डर्स', 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट' और 'द क्रू' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












