..................... Really Shahid Kapoor is looking Impressive in Phata Poster Nikla Hero said Audience - Hindi Filmibeat

Exclusive: साफ सुथरा काम करने वाले शाहिद को सलाम

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो... ने हफ्ते भर में अच्छी कमाई की है। लोगों को रोचक और पारिवारिक कॉमेडी पसंद आ रही है। लंबे अरसे बाद लोगों को शाहिद कपूर ने प्रभावित किया है।

नोएडा में आईडी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर विशाल शर्मा ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि लंबे अरसे बाद एक हेल्दी कॉमेडी वाली फिल्म देखने को मिली, वरना आज कल तो लोग कॉमेडी का मतलब दो अर्थी संवादों को ही मानते हैं। बेहतरीन पारिवारिक फिल्म है फटा पोस्टर निकला हीरो। मैं तो कहता हूं कि हर फैमिली को यह फिल्म पूरे परिवार संग देखनी चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फटा पोस्टर निकला हीरो.. ने अब तक ठीक-ठाक व्यवसाय किया है। फिल्म में पहली बार आपको अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज और एक्टर शाहिद कपूर की जोड़ी दिखायी पड़ रही है।

फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर काफी अच्छे और पॉजिटिव कमेंट्स दिये हैं। फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म में शाहिद कपूर ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया और उन्हें हर एक सीन में हंसने पर मजबूर कर दिया। शाहिद कपूर और इलियाना के अलावा फिल्म में निगेटिव किरदारो ने भी खूब रंग जमाया।

शाहिद कपूर के अलावा फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी, दर्शन जरियावाला, जाकिर हुसैन, मिथिलेश चतुर्वेदी और संजय मिश्रा भी साइड रोल्स में हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर और नर्गिस फाखरी का एक डांस नंबर भी लोगों को पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X