जब शाहिद कपूर- करीना कपूर की किसिंग फोटोज हो गई थी लीक, 19 साल बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "मैं बर्बाद.."

Shahid Kapoor on viral kiss: आज से लगभग दो दशक पहले, 2004 में, जब पैपराज़ी कल्चर बॉलीवुड में पैर जमा रहा था, शाहिद कपूर इसके सबसे बड़े शिकार बने थे और उन्होंने खुद को एक बड़े विवाद के बीच में पाया। एक्टर और उनकी उस समय की गर्लफ्रैंड की मुंबई के नाइट क्लब में किस (kiss) करते हुए एक तस्वीर मीडिया में आ गई, जो देखते ही देखते आग की तरह वायरल हो गई थी।
उस वक्त शाहिद कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल थे। दोनों के रिश्तों को लेकर तमाम गॉसिप लिखी जाती थी। इसी बीच इस तस्वीर ने तहलका मचा दिया था। उस वक्त शाहिद महज 24 साल के थे और अब एक्टर ने खुलासा किया कि उस घटना से वो बहुत प्रभावित हुए थे।
मुझे लगा कि मेरी प्राइवेसी पर हमला किया गया
शाहिद कपूर ने मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मैं बर्बाद हो गया था। उस वक्त मैं सिर्फ 24 साल का था और मुझे लगा कि मेरी प्राइवेसी पर हमला किया गया है और मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकता। मैं ऐसा था कि ये क्या हो गया और क्या हो रहा है। निश्चित रूप से यह आपको बहुत प्रभावित करता है। खासतौर से उस उम्र में जब आप ठीक से अपनी भावनाओं को भी नहीं जानते हैं। और जब आप किसी लड़की के साथ डेटिंग कर रहे हैं और बीच में ये हो जाता है, तो आप बहुत प्रभावित होते हैं।"
अब सेलेब्स इन चीजों के लिए तैयार रहते हैं
शाहिद का कहना है कि सोशल मीडिया और आज की पैपराज़ी के साथ, सेलेब्स अब ऐसी घटनाओं को लेकर अधिक तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब सब जानते हैं कि ये होने वाला है। उस समय, हम फंस गए थे। इसके अलावा अब तो मेरी शादी हो गई है, बच्चे हो गए हैं। किसी को भी मेरे बारे में उन चीजों को लेकर दिलचस्पी नहीं है। उनके पास फोकस करने के लिए दूसरे 24 साल के स्टार हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
