Shahid Kareena बच्चों के एनुअल फंक्शन में हुए एक, मिलकर किया एक दूसरे के बच्चों को किया चीयर

Shahid Kapoor Kareena Kapoor

Shahid Kapoor Kareena Kapoor At Ambani School Annual Function: बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे अधिकर अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ही पढ़ते हैं। ऐसे में क्रिस्मस और न्यू ईयर वेकेशन से पहले स्कूल में ग्रैंड एनुअल फंक्शन का आयोजन किया जाता है। इसमें तमाम सेलेब्स अपने बच्चों की परफॉर्मेंस को चीयर करते दिखाई देते हैं।

इस साल भी अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। ऐसे में एक स्पेशल मूमेंट तब बन गया जब शाहिद कपूर और करीना कपूर को एक ही फ्रेम में बेहद कैंडेड अंदाज में कैप्चर किया गया। दरअसल, शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों के ही बच्चे अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स अपने लाइफ पार्टनर्स के साथ इस इवेंट नें शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

शाहिद कपूर और करीना कपूर की सीट एक दूसरे के काफी क्लोज थी और दोनों आगे पीछे ही बैठे दिखाई दिए। इस दौरान बेबो जहां अपने बच्चों की परफॉर्मेंस पर जमकर चीयर करती दिखाई दीं तो वहीं शाहिद भी तालियां बजाते दिखाई दिए। एक्स कपल के फैंस के लिए ये तस्वीरें बेहद खास है और किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे के साथ काफी सीरीयस रिलेशन में थे हालांकि किस्मत में कुछ और ही लिखा है। ऐसे में ब्रेक अप के बाद जहां करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ शादी की तो वहीं शाहिद कपूर ने भी मीरा राजपूत के साथ मूव ऑन कर लिया। अब दोनों ही अपनी शादीशुदा लाइफ और बच्चों के साथ काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X