#Poster: 2017 की सबसे दमदार फिल्म.. सारे अवार्ड्स पर कर सकती है कब्जा!
शाहिद कपूर, कंगना रनौत, सैफ अली खान स्टारर फिल्म रंगून का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'रंगून' की। कंगना रनौत, शाहिद कपूर, सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 24 फरवरी 2017 को दर्शकों के सामने आएगी। वहीं, कोई शक नहीं कि विशाल भारद्वाज की हर फिल्म की तरह यह भी काफी दमदार होगी।

खासकर फिल्म का पहला पोस्टर तो यही कहता है। फिल्म 1942 के विश्व युद्ध पर बनी है। पोस्टर में प्यार और तबाही की तस्वीर साफ दिख रही है। लेकिन सबसे दिलचस्प है फिल्म का टैगलाइन - Love, War, Deceit यानि कि प्यार, जंग और धोखा।
वाह.. रिलीज से पहले ही.. ऋतिक रोशन की 'काबिल' कमा रही है धमाकेदार PROFIT
वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी अनोखी है। विशाल भारद्वाज ने शाहिद के साथ कमीने, हैदर जैसी फिल्म बनाई है। वहीं, ओंकारा में सैफ अली खान के दमदार किरदार को भला कौन भूल पाया है।
कंगना रनौत की बात करें तो वह अपने बेस्ट फेज में हैं। क्वीन, तनु वेड्स मनु रिर्ट्न्स के बाद कंगना सिर्फ दमदार किरदार ही ले रही हैं। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितनी शानदार बनती है।


Click it and Unblock the Notifications

