शाहिद कपूर के 'कबीर सिंह' का 1st Day 1st Show- शानदार रही बॉक्स ऑफिस ओपनिंग!
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह देशभर में रिलीज हो चुकी है। यह तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लिहाजा, दर्शकों को कबीर सिंह का बेसब्री से इंतजार है। खैर, फिल्म का फर्स्ट शो दर्शकों ने देख लिया है और ऑडियंस की ओर से फिल्म के लिए जबरदस्त रिस्पॉस आ रहा है। कोई इसे शाहिद कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म बता रहा है, तो किसी को फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लगी है। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं।

समीक्षकों से भी फिल्म को तारीफ ही मिली है। वहीं, आम पब्लिक की मानें तो शाहिद कपूर की यह फिल्म सुपरहिट है। फिल्म में इमोशन, ड्रामा, एक्शन सभी कुछ है। संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सुबह के शोज में 20 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जबकि शाम के शोज में और भी बढ़ने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications