अनीस बज्मी के साथ शाहिद कपूर ने मिलाया हाथ? अब होगा सबसे बड़ा धमाका!
सुपरस्टार शाहिद कपूर इस वक्त अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि उनकी फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। खबर है कि इस वक्त शाहिद कपूर निर्देशक अनीस बज्मी के साथ काम करने वाले हैं और इसकी जानकारी सामने आई है। ईटाइम्स के मुताबिक शाहिद कपूर की जोड़ी अनीस बज्नी के साथ बनी है और इसकी पुष्टि निर्देशक ने की है।
लगातार किसी ना किसी तरह की अपडेट फिल्म से सामने आती रहती हैं और लगातार फिल्मों का ऐलान हो रहा है। वरुण धवन को लेकर भी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो अनीस बज्मी के साथ नजर आते हैं।

ऐसा लगता है कि बज्मी की नवीनतम फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता ने फिल्म निर्माता को वास्तव में फिल्म उद्योग में एक पसंदीदा बना दिया है। उनको इस वक्त काफी काम मिल रहा है।

काफी पहले हुए थी बात
बज्मी ने कहा, "भूल भुलैया 2 बहुत अच्छा कर रही है, इसलिए अब मैं अन्य कहानियों को देखूंगा और देखूंगा कि कौन सी मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। जहां तक शाहिद की बात है, तो वह मेरे साथ एक फिल्म करने के लिए सहमत हुए थे, वास्तव में बहुत पहले।

प्रतीक्षा कर रहे हैं
ऐसा नहीं है कि उसने अभी मुझे हां कहा है। हम बहुत लंबे समय से बात कर रहे हैं। बस हम सही कहानी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और फिल्म तुरंत होगी।''

नो एंट्री में एंट्री
शाहिद कपूर के साथ अगर उनकी जोड़ी बनती हैं ये तो देखना शानदार होगा। इसके अलावा अनीस बज्मी सलमान खान के साथ नजर आ सकते हैं क्योंकि उनकी फिल्म नो एंट्री में एंट्री को लेकर चर्चा में है।

अभिनय की तारीफ की जाती है
सलमान खान के साथ उन्होने पहले भी काफी फिल्में की हैं और उनको पसंद किया जाता रहा है। शाहिद कपूर उन कलाकारों में से एक हैं जो कि हर तरह की फिल्मों का हिस्सा बन जाते हैं और उनको अभिनय की तारीफ की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











