..................... Shahid Kapoor's Jersey VS Rajnikanth's Annaatthe VS Hollywood's Eternals- 3 major films to clash on Diwali 2021 | दिवाली 2021 पर तीन फिल्मों का महाक्लैश- शाहिद कपूर और रजनीकांत से भिड़ेगी ये सुपरहीरो फिल्म - Hindi Filmibeat

दिवाली 2021 पर तीन फिल्मों का महाक्लैश- शाहिद कपूर और रजनीकांत से भिड़ेगी ये सुपरहीरो फिल्म

लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे धीरे फिल्में फिर से सिनेमाघरों की ओर रुख कर रही हैं। हालांकि 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी की वजह से अभी भी ज्यादातर निर्माता ओटीटी पर ही फिल्में ला रहे हैं, लेकिन कुछ मेकर्स ने रिस्क लिया और फिल्मों को थियेटर्स में लाए। खासकर दक्षिण में कई फिल्मों को रिलीज किया गया है और उन्हें सफलता भी मिली।

लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी है। ऐसे में अब समय कम है और फिल्में ज्यादा। लिहाजा, कई बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश भी देखने को मिल रहा है। बता दें, दिवाली 2021 को इस साल तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

3 major films to clash on Diwali 2021

शाहिद कपूर की जर्सी, रजनीकांत की अन्नाथे और हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म इटर्नल्स। एक बॉलीवुड फिल्म, एक तमिल और एक हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म.. लेकिन कहीं ना कहीं तीनों बड़ी स्क्रीन पर एक दूसरे के सामने रहेंगी।

दक्षिण भारत में जहां रजनीकांत की फिल्म का बोलबाला रहेगा, वहीं उत्तर भारत में जर्सी ज्यादातर स्क्रीन लॉक करेगी। लेकिन भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज देखते हुए इटर्नल्स इन दोनों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X