शाहिद कपूर की 'जर्सी' ने मचाया धमाल, ट्रेलर को मिले 50 मिलियन व्यूज!
हाल ही में, शाहिद-स्टारर जर्सी ने इंटरनेट पर खासास चर्चा बटौरी। दरअसल शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का ट्रेलर लॉन्च हुआ। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के ट्रेलर को सभी प्लेटफार्मों पर 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। जर्सी के ट्रेलर ने सिर्फ तीन दिनों में इस रिकॉर्ड को कायम किया है। इस ट्रेलर की जमकर सोशल मीडिया पर प्रशंसा हो रही है।
कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अब जर्सी से वह एक बार फिर अपनी किस्मत चमकाने जा रहे हैं। शाहिद कपूर की जर्सी अगले महीने 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए, निर्माता अमन गिल ने कहा, "जर्सी एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं अपने दिल के बहुत करीब रखता हूं और ट्रेलर को इतनी गर्मजोशी से प्रतिक्रिया देखकर खुशी हो रही है। आपने अब तक हमें जो प्यार दिया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।"
अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है। गौतम ने इससे पहले अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित फिल्म के मूल तेलुगु संस्करण के लिए पुरस्कार जीता था।
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज के चलते भी चर्चा में हैं। ये उनका डिजिटल डेब्यू है। जिसमें वह राज एंड डीके के साथ काम करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











