जर्सी रिलीज़ डेट - शाहिद कपूर करेंगे 2021 का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार The End, रणवीर से मिलेगी टक्कर

बॉलीवुड में धड़ाधड़ फिल्मों की रिलीज़ डेट का एलान हो रहा है। इस साल की पहली बड़ी फिल्म होगी सूर्यवंशी जो कि दीवाली पर धमाका करेगी और अब 2021 की आखिरी फिल्म का एलान हो चुका है।

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर जर्सी, 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ होगी और बॉक्स ऑफिस पर इस साल की आखिरी फिल्म होगी। जर्सी, इसी नाम की तेलुगू फिल्म का रीमेक है जिसे पिछले साल बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

shahid-kapoor-jersey-release-date-announced-31-december-2022-see-box-office-last-films-of-the-year

फिल्म एक 36 साल की क्रिकेटर की कहानी है जो दस साल पहले क्रिकेट खेलना छोड़ चुका है लेकिन एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने की कोशिश में जुट जाता है। फिल्म में पंकज कपूर, शाहिद कपूर के कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।

ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज़ करना बहुत बड़ा दांव है। खासतौर से तब जब 25 दिसंबर को पहले ही रणवीर सिंह स्टारर 83 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म रिलीज़ हो। लेकिन शाहिद कपूर, कबीर सिंह से अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। देखना है कि 2021 का अंत वो बॉक्स ऑफिस पर कितने धमाकेदार तरीके से करते हैं। देखिए पिछले दशक में साल की आखिरी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

गुड न्यूज़

गुड न्यूज़

27 दिसंबर 2019 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा हासिल किया था। फिल्म ने 17 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 64 करोड़ का पहला वीकेंड। इसके बाद नए साल 2020 का स्वागत इसी फिल्म से हुआ और पहले हफ्ते में फिल्म ने 127 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी स्टारर 2019 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 201 करोड़ की कमाई की थी।

सिंबा

सिंबा

28 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। फिल्म ने 20 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 75 करोड़ का पहला वीकेंड। इसके बाद नए साल 2020 का स्वागत इसी फिल्म से हुआ और पहले हफ्ते में फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई की थी। रणवीर सिंह और सारा अली खान और सोनू सूद स्टारर 2018 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 240 करोड़ की कमाई की थी।

टाईगर ज़िंदा है

टाईगर ज़िंदा है

22 दिसंबर 2017 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा हासिल किया था। फिल्म ने 34 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी और 114 करोड़ का पहला वीकेंड। पहले हफ्ते में फिल्म ने 206 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 2017 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 339 करोड़ की कमाई की थी।

दंगल

दंगल

23 दिसंबर 2016 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। फिल्म ने 29 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 107 करोड़ का पहला वीकेंड। धीरे धीरे फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ तगड़ा होता गया और पहले हफ्ते में फिल्म ने 197 करोड़ की कमाई की थी। आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, ज़ायरा वसीम स्टारर 2016 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 387 करोड़ की कमाई की थी।

बाजीराव मस्तानी - दिलवाले

बाजीराव मस्तानी - दिलवाले

2015 की आखिरी फिल्में रिलीज़ हुई थीं 18 दिसंबर को। इस साल संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी ने रोहित शेट्टी की दिलवाले से क्लैश किया था। बाजीराव मस्तानी ने जहां 12 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं दिलवाले ने 21 करोड़ की। पहले वीकेंड में बाजीराव मस्तानी ने 46 करोड़ की कमाई की तो दिलवाले ने 65 करोड़ की। पहले हफ्ते बाजीराव मस्तानी ने 86 करोड़ की कमाई की और दिलवाले ने 102 करोड़ की। अगर कुल कमाई की बात करें तो बाजीराव मस्तानी बाज़ी जीत गई थी और 184 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शाहरूख खान स्टारर दिलवाले ने 148 करोड़ पर ही खाता बंद कर दिया।

पीके

पीके

19 दिसंबर 2014 को रिलीज़ हुई फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। फिल्म साल के आखिरी तक ही नहीं, 2015 की शुरूआत में भी धड़ल्ले से कमाती रही। फिल्म ने 26 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 95 करोड़ का पहला वीकेंड। पहले हफ्ते में फिल्म ने 183 करोड़ की कमाई की थी। आमिर खान, अनुष्का शर्मा स्टारर 2014 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 339 करोड़ की कमाई की थी।

धूम 3

धूम 3

2013 में भी साल का आखिरी धमाका आमिर खान के नाम ही रहा। 20 दिसंबर 2013 को रिलीज़ हुई फिल्म धूम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का दर्जा हासिल किया था। फिल्म साल के आखिरी तक ही नहीं, 2014 की शुरूआत में भी धड़ल्ले से कमाती रही। फिल्म ने 36 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 107 करोड़ का पहला वीकेंड। पहले हफ्ते में फिल्म ने 185 करोड़ की कमाई की थी। आमिर खान, कैटरीना कैफ स्टारर 2013 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 280 करोड़ की कमाई की थी।

दबंग 2

दबंग 2

21 दिसंबर 2012 को रिलीज़ हुई फिल्म दबंग 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का दर्जा हासिल किया था। फिल्म साल के आखिरी तक ही नहीं, 2015 की शुरूआत में भी धड़ल्ले से कमाती रही। फिल्म ने 21 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 63 करोड़ का पहला वीकेंड। पहले हफ्ते में फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान - सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 2012 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 158 करोड़ की कमाई की थी।

डॉन 2

डॉन 2

इस दशक के पहले साल की आखिरी फिल्म थी फरहान अख्तर स्टारर डॉन 2। 23 दिसंबर 2011 को रिलीज़ हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा हासिल किया था। फिल्म ने 15 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 48 करोड़ का पहला वीकेंड। पहले हफ्ते में फिल्म ने 73 करोड़ की कमाई की थी। शाहरूख खान - प्रियंका चोपड़ा स्टारर 2011 की इस आखिरी फिल्म ने कुल 100 करोड़ की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X